अहलेबैत समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ में मानवाधिकार आयुक्त ने कहा है कि इराक़ में आतंकवादी समूह दाइश के की बर्बर कार्रवाईयों में कम से कम एक हजार बच्चे अपनी जानों से हाथ धो चुके हैं। अल-आलम की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के मानवाधिकार संगठन के आयुक्त फ़ाज़िल अल-ग़रावी ने बग़दाद में संसद भवन में होने वाली एक बैठक में कहा कि इराक़ के नैनवा और सलाहुद्दीन प्रांत में आतंकवादी समूह दाइश के बर्बर अपराधों और हमलों के परिणाम स्वरूप इराकी बच्चों को गंभीर प्रकार की मानव त्रासदी का सामना है। अल-ग़रावी ने कहा कि दाइश आतंकवादियों की बर्बर कार्रवाईयों में एक हजार से ज़्यादा बच्चे मारे जा चुके हैं, जबकि चार लाख बच्चे बेघर हुए हैं। इराक़ में मानवाधिकार संगठन के इस अधिकारी ने कहा है कि इराकी बच्चों को गंभीर प्रकार की भुखमरी व कुपोषण का सामना है और शरणार्थी शिविरों में बच्चों के जन्म ने बच्चों को लेकर संकट को और अधिक जटिल कर दिया है। अल-ग़रावी ने कहा दाइश समूह पंद्रह साल से कम उम्र के बच्चों को आतंकवादी गतिविधियों में इस्तेमाल कर रहा है।
29 अगस्त 2014 - 13:55
समाचार कोड: 634300
इराक़ में मानवाधिकार आयुक्त ने कहा है कि इराक़ में आतंकवादी समूह दाइश के की बर्बर कार्रवाईयों में कम से कम एक हजार बच्चे अपनी जानों से हाथ धो चुके हैं।